Posts

Showing posts from July, 2019

पीछे क्या हटना?

Image
मंच भी बदल जायेंगे,किरदार भी बदल जायेंगे,  वक्त के साथ चलते रहो,मंजर भी बदल जायेंगे।  हमेशा अपनी हिम्मत और हुनर पर भरोसा रखना,  जो ठीक लगे दिल को वही काम जूनून से करना।  हाथ की लकीरें का क्या?बनती है और बिगड़ जाती है,  कर्म हो अच्छे तो भाग्य भी खुद ही सुधर जाती है।  बेफिक्र होकर हमेशा बुलंदियों पर निगाह रखना,  उठ गये जो कदम तो अब पीछे क्या हटना।।

प्यारे बच्चों!आओ मेरे पास

Image
प्यारे बच्चों,प्यारे बच्चों आओ मेरे पास,  दूर वहाँ क्यो बैठो हो तुम हो क्यो इतने उदास?  आओ मिलकर पाठ पढ़ो कुछ सीखे नयी बात,  मिल जुलकर सब साथ रहो और मन में हो विश्वास।  प्यारे बच्चों,प्यारे बच्चों आओ मेरे पास,  दूर वहाँ क्यो बैठो हो तुम हो क्यो इतने उदास?  सुबह उठो जल्दी से तुम और बोलो सबको 'शुभ प्रभात',  बस्ता लेकर स्कूल चलो तुम सब ले हाथों मे हाथ।  प्यारे बच्चों,प्यारे बच्चों आओ मेरे पास,  दूर वहाँ क्यो बैठो हो तुम हो क्यो इतने उदास?  नित्य कर ईश्वर की प्रार्थना कर्त्तव्य मार्ग पर डटे रहो,  कोई भी कठिनाई आये पर तुम पीछे न कभी हटो।  प्यारे बच्चों,प्यारे बच्चों आओ मेरे पास,  दूर वहाँ क्यो बैठो हो तुम हो क्यो इतने उदास?  पढ़ लिखकर रोज ही सीखो अच्छी-अच्छी बात,  जीवन मे खूब आगे बढ़ो तुम सच्चाई के साथ।  प्यारे बच्चों,प्यारे बच्चों आओ मेरे पास,  दूर वहाँ क्यो बैठो हो तुम हो क्यो इतने उदास? 

ऐटिट्यूड

Image
मै भीड़ मे नही हूँ शामिल,मेरा जिन्दगी जीने का अन्दाज़ निराला है।  मुझे दुनिया के दिखावे से कही ज्यादा अपना 'ऐटिट्यूड' प्यारा है।।

बेशर्म

जिसने तुमको जन्म दिया,जिसने तुमको प्यार से पाला,  बेशर्म!तूने उनको अपने कुकर्मो से कलंकित कर डाला।  प्यार किया था,प्रेम विवाह भी तुम कर लेती,  चुपचाप खुशी से अपने पति संग रह लेती।  तुमने तो अपने पिता की सामाजिक हत्या कर दी,  सरे बाज़ार उनकी इज्जत ही नीलाम कर दी।  दुनिया के आगे घड़ियाली आंसू तुम बहाती हो,  पिता से है जान का खतरा यह सबसे बताती हो।  वो तुम्हे क्या मारेगा,जिसे जीते जी तुमने मार दिया,  अपने कुल की मर्यादा को कालिख से तुमने पोत दिया।  तू!अपने माँ-बाप की न हुई,पति की क्या हो पायेगी!  दुनिया होगी साक्षी एक दिन तू दर-दर ठोकर खायेगी।

किरदार

Image
जो मिले किरदार उसे बखूबी निभाते रहिये।  सफ़र है जिन्दगी का हँसकर बिताते चलिये।

आवारा बादल

Image
आपकी नजरों मे.... मै क्या?  मेरा वजूद क्या?  मेरे जज्बात क्या?  चलो छोड़ो!!  ख्याल रखना अपनो का जरा सलीके से.... मै तो आवारा बादल हूँ ...  मेरा प्रेम क्या?  मेरा स्नेह क्या? रिश्ता क्या?  चलो छोड़ो!!

समझदार 2 liner

Image
जब से अपनी नज़र मे बेहिसाब-सा मैं लापरवाह हो गया हूँ,  सबको लगता है कि अब मै बहुत समझदार-सा हो गया हूँ।।

अरमान

Image
हुनर रखता हूँ दर्द-ए-दिल छिपाने का पर मेरे अरमान मचल रहे है, मेरे अश्क़ो पर बारिश की बूंदे भी अब तो बेअसर से दिख रहे है। उनसे मिलने को अब तो हम उन्ही से फरियाद कर रहे है। देखो!अब तो खतरे के निशान के ऊपर मेरे जज्बात बह रहे है।।

अच्छा नही लगता

Image
खुद से भी मिलते रहिये जनाब! कभी-कभी वक़्त बेवक़्त, इस कदर दुनियादारी मे हर वक़्त रहना लाजमी नही लगता।  खुद को भूल बैठे हो कभी तो यह भी जान जाओगे तुम,  पर ताने दे इस बात का दुनिया तो यह अच्छा नही लगता।  जज्बा है जवानी का तो हुनर को भी सभी सलाम कर लेगे,  लेकिन उम्र की ढ़लान का इश्क़ किसी को अच्छा नही लगता।  जी लो जी भरकर जिन्दगी खुद ही खुद से यह वादा कर लो,  जवानी मे जूनून से मुंह मोड़ लेना बिल्कुल अच्छा नही लगता।  उम्र है अभी तो थोड़ी सी कभी कुछ शरारत भी कर लो,  बुढ़ापे में अखबार मे छपे किस्सा तो अच्छा नही लगता।