Posts

Showing posts from January, 2020

नाकाम

मेरी कोशिशे नाकाम कर तुझे क्यो अच्छा लगता है।  तेरे जहन मे जलन का मुद्दा ही क्यो चलता रहता है।  है हिम्मत गर तुझमे तो क्यो न कदम आगे बढाता है।  तब देखूं मेरे सिवा तुझे कौन अपना नजर आता है।।

आओ कभी

Image
कभी आओं फुर्सत मे सब मिलजुलकर एक साथ बैठे,  कुछ तुम कहो अपनी और कुछ हाल हम भी पूछे।  इस जिन्दगी की आपाधापी मे हम खुद को ही भूल गये,  न जाने कितने रिश्ते-नाते हमसे पीछे छूट गये।  सबका जीवन है विपरीत परिस्थितियों से भरा हुआ,  हर इन्सान है रोजी-रोटी के चक्कर मे ही पड़ा हुआ।  ये तो सब चलता आया है और आगे भी चलता जायेगा,  मिलजुल लो सब आपस मे गुजरा वक़्त फिर न आयेगा।।

नींद

Image
नींद अक्सर आती नही है रातो मे, मन उलझा रहता है अजीब बातों में। बहुत उधेड़बुन है यार हमारी जिन्दगी मे, आपसे अपना हाल कहते है हकीकत मे।।

लेखनी

Image
नित भाव मन मे उमड़ रहे है  किन्तु लेखनी साथ न देती।  चहुँओर खुशबू को है बिखरना  परन्तु सरल समीर साथ न देती।।

माँ शारदे

मेरी खुशी है वहाँ तक जहाँ तेरी खुशबू फैली है, इन वादियों मे तेरी ही हर जगह रहमत फैली है। अपना आशीर्वाद हम पर बनाये रखना माँ शारदे! तेरी ही कृपा से हमे अपनी पहचान मिली है।।

प्राइमरी के मास्टर

अपने संकल्प,समर्पण से हम संभावनाओ को साकार बनाते है, हम सब मिलकर ही बेसिक शिक्षा का दीप जलाते है।  हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है।   नन्हे-मुन्हे बच्चो की तोतली बोली पर ककहरा राग सजाते है, उनकी प्यारी लयबद्धता पर हम कविता पाठ कराते है।  हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है।   ग्रामीण परिवेश के नौनिहालो को दुनिया की बात बतलाते है, आंग्ल भाषा मे उनको सारी बात सिखलाते है।  हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है।  पढ़ायी की गुणवत्ता मे हम आई.सी.टी. को अपनाते है,  बच्चों को योगा और पी.टी. भी नित्य कराते है।  हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है।  स्वास्थ्य रक्षा हेतु हाथ धुलने की विधि सिखलाते है,  शौचालय के प्रयोग की महत्ता भी सबको बतलाते है।  हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है।  बच्चो के भविष्य निर्माण हेतु हम नवाचार अपनाते है, उनके जीवन मे हम ही शिक्षा की अलख जगाते है।  हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है।  हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है।।