प्राइमरी के मास्टर

अपने संकल्प,समर्पण से हम संभावनाओ को साकार बनाते है, हम सब मिलकर ही बेसिक शिक्षा का दीप जलाते है।
 हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है। 

 नन्हे-मुन्हे बच्चो की तोतली बोली पर ककहरा राग सजाते है, उनकी प्यारी लयबद्धता पर हम कविता पाठ कराते है।
 हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है। 

 ग्रामीण परिवेश के नौनिहालो को दुनिया की बात बतलाते है, आंग्ल भाषा मे उनको सारी बात सिखलाते है। 
हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है। 

पढ़ायी की गुणवत्ता मे हम आई.सी.टी. को अपनाते है, 
बच्चों को योगा और पी.टी. भी नित्य कराते है।
 हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है। 

स्वास्थ्य रक्षा हेतु हाथ धुलने की विधि सिखलाते है, 
शौचालय के प्रयोग की महत्ता भी सबको बतलाते है। 
हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है। 

बच्चो के भविष्य निर्माण हेतु हम नवाचार अपनाते है,
उनके जीवन मे हम ही शिक्षा की अलख जगाते है। 
हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है। 
हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है।।

Comments

Popular posts from this blog

विश्वासघाती

अभागिन माँ की वेदना#justice 4 twinkle

बेशर्म आदमी