Posts

पत्थर दिल

जनाब! अपने दिल को सम्हाल कर रखिये, दुनिया से आप इसको जरा बचा कर रखिये। असर हुआ है अगर इस पर किसी की बात का, तो अपने दिल को पत्थर-सा का बना कर रखिये।

कुल्हड़

Image
दिल को अपने जलाकर भी इश्क़ करता है। बावरा कुल्हड़ है जो गर्म चाय पर मरता है।।

इश्क़

Image
ढ़लते दिसंबर के साथ इश्क़ भी तेरा ढ़ल गया। तू तो कहता था कि बिना मेरे  तेरा मन कही नही लगता.... अब तू बता कि वो तेरा प्यार कहाँ गया?

अंजाम

जब प्यार से ज्यादा लड़ाईयां हो, जब मिलन से ज्यादा तन्हाईयां हो। ऐसे रिश्तो का न कोई वजूद होता है, टूटना ही इनका अन्तिम अंजाम होता है।।

बेवफाई

Image
ये दोस्त! देखो आखिर लग ही गयी तुम्हे बेवफाई की ठण्ड।  कितना कहा था कि मेरे प्यार की चादर ठीक से ओढ़कर रखना। 

सवालात

Image
आया हूँ तेरे शहर मे पल भर की ही सही पर मुलाकात हो जाये।  बैठकर आमने-सामने कुछ बीते हुये लम्हों के सवालात हो जाये।।

मन

Image
प्रभु! जो हो तेरी कृपा तो सबका जीवन धन्य हो जाये।  आपके आशीष से मेरा मन भी पानी-सा सौम्य हो जाये।।