Posts

लगुकथा:मिनी पैट्रोल पम्प

समर अपनी नयी बाइक से फर्राटे भरते हुये घर से निकला।वह अपनी किराने की दुकान का सामान लेने लालपुर जा रहा था।रास्ते मे उसकी बाइक का पैट्रोल खत्म हो गया।वहाँ कोई पैट्रोल पम्प नही था।पूछने पर पता चला कि यही धरमपुर मे गुप्ता जी के वहाँ पैट्रोल मिल जाता है। फिर क्या था?समर अपनी बाइक घसीटता हुआ पहुँचा और आवाज लगायी,गुप्ता जी!पैट्रोल दे देना। तभी गुप्ता जी की लड़की मिनी आयी और समर से बोली,पिता जी घर पर नही है?आपको कितना पैट्रोल चाहिये? मिनी बहुत ही सुन्दर व आकर्षक थी।समर उसे निहारता ही रह गया।उसकी सांवरी सूरत देखकर वह सब कुछ भूल सा गया।और अचानक पूँछ बैठा,क्या नाम है आपका?क्या करती हो? मिनी ने कहा पैट्रोल कितना लेगे? समर बोला,दो लीटर दे दीजिये। मिनी आयी और पैट्रोल बाइक मे डालकर चल दी। समर ने कहा,मैने आपसे कुछ पूछा था?मिनी ने कहा,मै मिनी हूँ और सिविल एग्ज़ाम की तैयारी कर रही हूँ।समर ने भी अपना परिचय दिया और चल दिया। समय बीतता रहा और समर जानबूझकर गुप्ता जी के वहाँ पैट्रोल लेने जाता रहा ताकि वह मिनी को देख सके। समर हर पल मिनी के ख्वाबों मे ही खोया रहता था।लेकिन वह अपने प्यार का इज़हार करने से डरत...

बाल गीत:-'भारत देश हमारा है'

Image
यह भारत देश हमारा है, हमे प्राणो से भी प्यारा है। हम तो नन्हे मुन्ने बच्चे है, हम मन के बड़े सच्चे है। हम मिल जुलकर रहते है, हम देश की गाथा कहते है। यह भारत देश हमारा है, हमे प्राणो से भी प्यारा है।।

कितना बदल गये हो तुम

Image
इंतजार किया जी भर कर उनसे मिलने की कोशिश भी की, कहाँ रह गये वो जिन्होने हर वादा निभाने की कसम भी ली। आसान भी तो नही है सूर्य की किरणों की तरह बिखर जाना, खुद की खुशियों को न्यौछावर कर दूसरो को खुशी दे जाना। माना बहुत व्यस्त है जिन्दगी की उलझनों मे वह आजकल, पर कहाँ रह गये जो मुझे याद करते थे हर दिन हर पल। शायद खुशी मिलती होगी तुम्हे मुझे यूं तड़पता हुआ देखकर, मेरा क्या?तुम खुश रह लो मुझे दुनिया मे तन्हा छोड़कर। बोलो मिट गयी है यादे या भुलाने की कोशिश मे लगे हो तुम, क्या?अब भी न मनोगे कि कितना ज्यादा बदल गये हो तुम। रचनाकार:- अभिषेक शुक्ला 'सीतापुर'

दीदार

Image
बहुत तारीफ़ सुनकर आया हूँ मै तेरे शहर में .... सुना है दिन मे भी यहाँ चांद का दीदार होता है।

मुलाकात

मुलाकातो के दौर अब कुछ कम पड़ गये है। मेरे दोस्त!दुनियादारी मे व्यस्त हो गये है।।

One liner

Image
बहुत मशहूर है तुम्हारे शहर का शोरगुल।  साहब!कही इसमे तुम हो न जाना गुम।।

लघुकथा-'प्रतियोगी प्रेम'

आज उसका फोन आया।उधर से आवाज आयी कि बाबू बहुत याद आ रही है।समर ने बड़े प्यार से अपनी प्रेयसी प्रतिमा से बात की और बाद मे फोन रखते हुये,समर सोचने लगा कि आज कई दिनो बाद प्रतिमा ने उससे बात की। जो दिन-रात उससे बातें करती थी,साथ घूमती फिरती थी और हर पल उसे ही याद करती थी।आज तनिक-सी बात पर गुस्सा होकर कई दिनो तक बातें नही करती है।                                 शायद...वह बदल गयी थी या समय या फिर खुद मै? प्रतिमा भूगोल प्रवक्ता पद पर चयनित होकर अपने भैय्या और भाभी के साथ लालपुर मे रहने लगी थी।जिसके कारण वह समर को टाईम नही दे पाती थी।समर आज भी दिल्ली मे रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इस कारण जब उसे टाईम मिलता तब वह फोन प्रतिमा को करता था।पर वह कभी कभी ठीक से बात न करती और आये दिन उस पर उल्टा गुस्सा भी हो जाती थी।  समर घर से कोचिंग के लिए बाइक से निकला और फिर सोचने लगा कि वह प्रतिमा से इतना प्यार करता है।उसे तो समझना चाहिये कि उसका समर बेरोजगार है,दिन-रात पढ़ायी करता है।इसलिये उसे तनिक सा टाई...