मै भी फौजी बनूँगा
मै भी बड़ा होकर आप जैसा फौजी बनूँगा,
रचनाकार:- अभिषेक शुक्ला
पहन वर्दी माँ भारती का वन्दन करूंगा।
सीमा पर तान कर बन्दूक डटा रहूंगा,
देश की रक्षा बन प्रहरी करता रहूंगा।
शेर का बेटा हूं सबको ये दिखला दूंगा।
दुश्मन को पल भर मे ही धूल चटा दूंगा।
उनका नामोनिशान दुनिया से मिटा दूंगा,
सीमा पार भी जय हिन्द के नारे लगा दूंगा।
युद्घ मे मै अपना पूरा दम दिखला दूंगा,
तिरंगा दुश्मन की छाती पर फहरा दूंगा।
रचनाकार:- अभिषेक शुक्ला
Comments
Post a Comment