नई शिक्षा नीति 2020
शीर्षक:- 'नई शिक्षा नीति दूरदर्शिता व दृढ़ संकल्प आधारित' भारत देश के लाखों छात्रों,शिक्षकों,अभिभावकों, शिक्षाविदो,जनप्रतिनिधियों व लगभग एक लाख पच्चीस हजार ग्राम समितियों से विचार-विमर्श के उपरांत नई शिक्षा नीति तैयार की गयी। इस नीति को शैक्षिक सत्र 2021-22 में लागू किया जा सकता है। नई शिक्षा नीति 5+3+3+4 के प्रारूप पर तैयार की गयी है। जिसमें आर.टी.ई. के दायरे को बढ़ाकर 3 से 18 आयु वर्ग के छात्रों को शामिल किया गया है। *1.* पहले,5 वर्ष को फाउंडेशन स्टेज माना गया है। इसमें 3 साल प्री- प्राइमरी व शेष 2 साल कक्षा 1 व 2 के लिये है।इसमें बच्चों की मजबूत नींव तैयार की जायेगी।शिक्षा मातृभाषा,स्थानीय भाषा व राष्ट्रभाषा में दी जायेगी। अंग्रेजी में पढ़ायी की अनिवार्यता खत्म होगी। अंग्रेजी मात्र एक विषय के रूप मे पढ़ायी जायेगी। इस स्टेज को 3 से 8 आयु वर्ग के बच्चों के लिये तैयार किया गया है। यह पूर्णरूप से 'खेलो,कूदो और पढ़ो' के सिद्धान्त पर आधारित है। *2.* इसके बाद के 3 साल में कक्षा 3 से 5 के बच्चों का भविष्य तैयार किया जायेगा। इसमें 8 से 11 वर्ष के बच्चों का परिचय विज्ञान,गणित,...