दीक्षा ऐप

दीक्षा ऐप बहुत गुणकारी इसमें ज्ञान की दुनिया सारी। 
शिक्षक- शिक्षार्थी दोनो हेतु यह है अत्यन्त लाभकारी। 
 सभी राज्यों द्वारा संचालित पाठ्यक्रम का संग्रह न्यारा। 
क्यूआर कोड के माध्यम से पाठ्यवस्तु पढ़ना लगता है प्यारा। सभी विषयों और भाषाओं का इसमें है समुचित सरल ज्ञान। इसमें सभी भाषाओं संग मातृभाषा को मिलता है मान। 
 शिक्षकों हेतु विभिन्न विषयों के उपलब्ध है सारे प्रशिक्षण। 
जो सहायक सिद्ध होते है और उपयोगी बनाते है कक्षा शिक्षण। इसमें खेल आधारित गतिविधियों से सम्बंधित वीडियो है सारी। बच्चे देखकर है सीखते और उन्हे यह सब लगती है बहुत प्यारी। दीक्षा ऐप बहुत गुणकारी इसमें ज्ञान की दुनिया सारी। 
शिक्षक-शिक्षार्थी दोनो हेतु यह है अत्यन्त लाभकारी।।

Comments

Popular posts from this blog

विश्वासघाती

अभागिन माँ की वेदना#justice 4 twinkle

बेशर्म आदमी